3
views
views
UPI लेन-देन पर चार्ज लगाना, जनता के साथ धोखा
UPI लेन-देन पर चार्ज लगाना, जनता के साथ धोखा
UPI पेमेंट पर शुल्क लगाए जाने की चर्चा पर उत्तराखंड कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि 2000 रुपये से अधिक के UPI लेन-देन पर चार्ज लगाना, जनता के साथ धोखा है और ये प्रधानमंत्री का जन्मदिन पर जनता को दिया गया तोहफा है। उन्होने कहा कि पीएम मोदी अच्छे दिनों की बात करके सत्ता में आए थे, लेकिन बजट सत्र के बाद अचानक 2000 रुपये से अधिक के लेन-देन को चार्जेबल दायरे में लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर इस प्रकार के किसी प्रावधान की आवश्यकता थी तो इसका जिक्र बजट में होना चाहिए था, बजट में ये बात आनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसलिए ये जनता के साथ धोखा है और जन्मदिन के अवसर पर दिया गया ये तोहफा लोग बखूबी याद रखेंगे।
Comments
0 comment