उत्तराखंड की नई फिल्म नीति का और प्रमुख फिल्म लोकेशंस का दिया प्रभावी प्रस्तुतिकरण (प्रेजेंटेशन)

हाल ही में चेन्नई और हैदराबाद में आयोजित 'इण्डिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव' (IIFTC) में उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद (UFDC) ने राज्य की नई फिल्म नीति और प्रमुख फिल्म लोकेशंस का प्रभावी प्रस्तुतिकरण (प्रेजेंटेशन) दिया। परिषद के नोडल अधिकारी केएस. चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और निर्देशों के तहत तैयार की गई उत्तराखंड की फिल्म नीति का ड्राफ्ट देशभर के फिल्म निर्माताओं को बेहद पसंद आ रहा है। इस कॉन्क्लेव में दक्षिण भारत के कई बड़े फिल्म मेकर्स, प्रोडक्शन हाउस और हैदराबाद स्थित विश्व प्रसिद्ध रामोजी फिल्म सिटी के प्रतिनिधियों ने उत्तराखंड में शूटिंग को लेकर खासी रुचि दिखाई और अपनी आगामी फिल्मों, वेब सीरीज, सीरियल्स तथा म्यूजिक एल्बम्स की शूटिंग देवभूमि में करने की प्रतिबद्धता जताई। नोडल अधिकारी चौहान ने बताया कि राज्य सरकार के इन प्रयासों के परिणामस्वरूप आज उत्तराखंड में प्रतिवर्ष लगभग 200 से 250 फिल्मों व अन्य प्रोजेक्ट्स की सफलतापूर्वक शूटिंग हो रही है। इससे न केवल अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड के खूबसूरत पर्यटन स्थलों का व्यापक प्रचार-प्रसार हो रहा है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

Comments

https://www.anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!