प्रधान पति ने सगे भाई को मारी गोली
प्रधान पति ने सगे भाई को मारी गोली
प्रधान पति ने सगे भाई को मारी गोली

प्रधान पति ने सगे भाई को मारी गोली

रुड़की के पिरान कलियर क्षेत्र के बाजुहेड़ी ग्राम में पुरानी रंजिश के चलते प्रधान पति ने अपने ही सगे भाई को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। गोली लगने से भाई गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया जबकि पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी प्रधान पति किशोर सैनी और उनके भाई राजेश सैनी के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। गुरुवार देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में किशोर सैनी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से राजेश पर गोली चला दी। गोली लगते ही राजेश सैनी गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। सूचना मिलते ही पिरान कलियर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया।

फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपी प्रधान पति किशोर सैनी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

Comments

https://www.anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!