भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह का राष्ट्रीय चिंतन शिविर संपन्न
भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह का राष्ट्रीय चिंतन शिविर संपन्न
भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह का राष्ट्रीय चिंतन शिविर संपन्न

भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह का राष्ट्रीय चिंतन शिविर संपन्न

हरिद्वार में भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का भव्य समापन हो गया। 15 से 17 जून तक चले इस शिविर में देशभर से आए किसान नेताओं और प्रतिनिधियों ने किसानों की समस्याओं और उनके समाधान पर मंथन किया। समापन अवसर पर किसानों ने किसान आयोग के गठन सहित 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल को सौंपा।

शिविर के अंतिम दिन एमएसपी की कानूनी गारंटी, फसलों के उचित मूल्य, सिंचाई व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, उर्वरकों की उपलब्धता और किसानों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। किसानों ने सरकार से कृषि क्षेत्र की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए किसान आयोग के गठन और लंबित मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि किसान हित ही राष्ट्र हित है और किसानों के अधिकारों की लड़ाई संगठन लगातार मजबूती से लड़ता रहेगा। साथ ही संगठन के विस्तार, किसान एकता और भविष्य की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Comments

https://www.anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!