views
मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित देहरादून दौरे पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी को उत्तराखंड की याद सिर्फ चुनाव के समय आती है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले राहुल गांधी कभी प्रदेश के लोगों के सुख-दुख में शामिल नहीं हुए। सीएम धामी ने कहा, "अभी तो आए नहीं हैं। आ जाएंगे तो ठीक ही है। चुनाव का समय है, वो आएंगे और दूसरी पार्टियों के लोग भी आएंगे। लेकिन इससे पहले कभी नहीं आए। अगर उत्तराखंड से लगाव होता, सैनिकों से लगाव होता, यहां की बहन-बेटियों की चिंता होती, शहीद परिवारों के आंसू पोंछने का काम किया होता, उनका सहारा बने होते, तो बात अलग होती। लेकिन अब चुनाव का समय है, इसलिए आ रहे हैं।" मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं का उत्तराखंड से जुड़ाव केवल चुनावी मौसम तक सीमित रहता है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार लगातार सैनिकों, शहीद परिवारों, महिलाओं और प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है, जबकि कांग्रेस ने केवल राजनीति की है। राहुल गांधी के दौरे से पहले मुख्यमंत्री धामी के इस बयान ने उत्तराखंड की चुनावी सियासत का तापमान और बढ़ा दिया है। अब कांग्रेस की ओर से इस बयान पर पलटवार की संभावना भी तेज हो गई है।
Comments
0 comment