एसएससी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी
एसएससी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी
एसएससी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी

एसएससी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी




मा० मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों पर आपराधिक पृष्ठभूमि से जुडे/संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे आपरेशन प्रहार तथा आगामी वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश हेतु वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।

उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्रों में अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा लगातार सत्यापन अभियान चलाते हुए वृहद स्तर पर सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। अभियान के दौरान विगत 02 दिनों में पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित आश्रम/धर्मशालाओ/होटल/गेस्ट हाउस/हॉस्टल आदि में निवासरत कुल 1619 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान संदिग्ध पाये गये 156 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस एक्ट में चालान किये गए, साथ ही अपने किरायेदारों/घरेलू नौकरों व अपने प्रतिष्ठान में कार्य करने वाले कर्मियों का सत्यापन न करवाने वाले 253 व्यक्तियों के 83 पुलिस एक्ट में चालान करते हुए 25 लाख 30 हजार रू0 का जुर्माना किया गया।

    एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर संदिग्धों की तलाश हेतु दून पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सत्यापन अभियान लगातार जारी है।

Comments

https://www.anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!