views
फिर बिछडों का सहारा बनी दून पुलिस
एक व्यक्ति द्वारा कंट्रोल रूम को सूचना दी गयी कि खट्टा पानी क्षेत्र में एक युवक परेशान अवस्था में घूम रहा है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है। सूचना पर चौकी बाईपास से चीता ड्यूटी पर नियुक्त कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे तो पाया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था तथा अपने सम्बन्ध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा था।
सुरक्षा की दृष्टि से उक्त युवक को थाने पर लाया गया, जहां स्नेहपूर्वक पूछताछ करने पर काफी प्रयासों के बाद युवक द्वारा बताया गया कि वो महाराष्ट्र का निवासी है, युवक द्वारा अपनी माता का मोबाइल नम्बर बताया गया, जिस पर सम्पर्क करने पर युवक की माता द्वारा बताया गया कि उक्त युवक उनका पुत्र है जो मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है तथा परिजनों के साथ शिरडी दर्शन के दौरान उनसे बिछड गया था, जिसे उनके द्वारा ढूंढने के काफी प्रयास करने के उपरान्त भी वो कहीं नहीं मिला।
पुलिस द्वारा युवक के परिजनों को देहरादून बुलाया गया, परिजनों के पहुंचने के उपरान्त युवक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। युवक को सकुशल वापस पाकर युवक के परिजन भावुक हो गये तथा उनके द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
Comments
0 comment