
views
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने सोमवार रात 12 बजे से रोडवेज बसों का किराया बढ़ा दिया। अब यात्रियों को 25 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से अतिरिक्त देने होंगे। इस संबंध में आदेश प्राप्त हो गए हैं। अब मेरठ से लखनऊ के लिए पहले के मुकाबले करीब 123, दिल्ली के लिए 22 और गाजियाबाद के लिए 12 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
एक सप्ताह पूर्व लखनऊ परिवहन मुख्यालय में हुई बैठक के दौरान प्रदेश में रोडवेज बसों में किराया बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। अब इस संबंध में सभी रीजन में आदेश प्राप्त हो गए हैं।
मेरठ रीजन में भी आदेश प्राप्त हो गए हैं, जिसके बाद सोमवार की रात 12 बजे से सभी जिलों के लिए किराया बढ़ा दिया गया है। पहले जहां रोडवेज साधारण बस सेवा के लिए 1.05 रुपये प्रति किलोमीटर ले रहा था, अब 1.30 रुपये लेगा। इसी प्रकार से जनरथ, वातानुकूलित सेवा सभी में 25 पैसे प्रति किमी बढ़ाए गए हैं।
आरएम केके शर्मा ने बताया कि इस वृद्धि से होने वाली आय से साल के अंत तक प्रदेश में लगभग 3000 नई बसें खरीदे जाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि नई किराया सूची को सभी बस स्टेशनों पर चस्पा करा दिया जाएगा।
मेरठ से यह होगा किराया
रूट पूर्व का किराया वर्तमान किराया
- मुरादाबाद 163 195
- लखनऊ 584 707
- बुलंदशहर 90 111
- टनकपुर 440 489
- हल्द्वानी 317 367
- आगरा 291 349
- बरेली 302 361
- प्रयागराज 754 917
- हापुड़ 35 42
- कौशाम्बी 70 94
- दिल्ली 105 127
- गाजियाबाद 55 67
- बड़ौत 63 77
- मुजफ्फरनगर 76 90
- बागपत 61 74
- रामनगर 278 325
Comments
0 comment