लक्ष्य सेन और प्रणय को मिला अर्जुन अवॉर्ड, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित
लक्ष्य सेन और प्रणय को मिला अर्जुन अवॉर्ड, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित
अर्जुन अवॉर्ड के लिए 25 खिलाड़ियों को चुना गया है। सात कोच द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित हुए हैं। वहीं, चार खिलाड़ी ध्यानचंद अवॉर्ड से सम्मानित किए जाएंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज खिलाड़ियों और कोच को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित कर रही हैं। अर्जुन अवॉर्ड के लिए 25 खिलाड़ियों को चुना गया है। सात कोच द्रोणाचार्य अवॉर्ड से और चार खिलाड़ी ध्यानचंद अवॉर्ड से सम्मानित किए जाएंगे। 

 

राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों और कोच को सम्मानित किया जा रहा है। राष्ट्रपति ने स्टार शटलर लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय को सम्मानित किया। यह दोनों इस साल थॉमस कप जीतकर इतिहास रचना वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। वहीं, लक्ष्य ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष एकल में स्वर्ण पदक जीता था। 

 

अर्जुन अवॉर्ड के लिए सम्मानित किए जा रहे अधिकतर खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिए पदक लेकर आए थे। लक्ष्य के अलावा महिला मुक्केबाज निकहत जरीन और पहलवान अंशु मलिक भी शामिल हैं। भारत के ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद को भी अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया है। इस साल क्रिकेट के किसी खिलाड़ी अर्जुन अवॉर्ड के लिए नहीं चुना गया है। 

Comments

http://www.anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!