उत्तराखंड राज्यसभा सीट का गणित और सियासी सरगर्मी तेज
उत्तराखंड राज्यसभा सीट का गणित और सियासी सरगर्मी तेज
उत्तराखंड राज्यसभा सीट का गणित और सियासी सरगर्मी तेज

उत्तराखंड राज्यसभा सीट का गणित और सियासी सरगर्मी तेज

उत्तराखंड की सियासत में एक बार फिर सुगबुगाहट तेज हो गई है वजह है राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल पूरा होना सवाल यह उठ रहा है कि अब देवभूमि से संसद के ऊपरी सदन यानी राज्यसभा में अगला चेहरा कौन होगा?

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और वर्तमान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल पूरा होने की कगार पर है साल 2020 में वे उत्तराखंड से निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुने गए थे उनके इस कार्यकाल के पूरा होने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि उत्तराखंड से बीजेपी का अगला उम्मीदवार कौन होगा हालांकि, राज्य का सियासी पारा भले ही चढ़ा हो, लेकिन पार्टी के भीतर और बाहर हर किसी की एक ही जुबान पर है कि इस बार टिकट किसे मिलेगा? इसे लेकर प्रदेश स्तर से लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन अंतिम मुहर हाईकमान को ही लगानी है पार्टी सूत्रों का साफ कहना है कि उत्तराखंड से अगला राज्यसभा सांसद कौन होगा, इसका अंतिम फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व यानी शीर्ष नेतृत्व ही तय करेगा उत्तराखंड विधानसभा में संख्या बल पूरी तरह से सत्तारूढ़ दल के पक्ष में है, ऐसे में नाम को लेकर दावेदारों के नामों की फेहरिस्त लंबी है कई वरिष्ठ नेता अपनी-अपनी गोटी फिट करने में जुटे हैं, लेकिन दिल्ली दरबार से जब तक हरी झंडी नहीं मिलती, तब तक सभी नेताओं की धड़कनें तेज हैं।

अब देखना यह होगा कि पार्टी संगठन किसी पुराने वफादार चेहरे पर दांव खेलती है या फिर किसी चौंकाने वाले नाम को दिल्ली भेजती है निगाहें पूरी तरह से केंद्रीय नेतृत्व के फैसले पर टिकी हैं।

Comments

https://www.anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!