एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में अपराधियों पर दून पुलिस का कड़ा प्रहार
एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में अपराधियों पर दून पुलिस का कड़ा प्रहार
एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में अपराधियों पर दून पुलिस का कड़ा प्रहार




वादी श्री पवन चन्द पुत्र गोविन्द सिंह निवासी कोटि मोलधार अठूरवाला कोतवाली डोईवाला देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला पर प्रा0पत्र दिया कि दिनांक 10/01/2026 से 13/01/2026 के मध्य वह अपने परिवार सहित गांव गये थे, इस दौरान अज्ञात चोरो द्वारा उनके घर के ताले/दरवाजे तोडकर घर से नगदी व ज्वैलरी चोरी कर ली। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0- 16/2026 धारा- 305ए/331(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। 

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के अनावरण एंव अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक डोईवाला को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कोतवाली डोईवाला में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल एंव घटनास्थल के आस पास आने जाने वाले रास्तों पर लग सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुए घटना के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए घटना के सम्बंध में जानकारियां एकत्रित की गई, साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों से मुखबिर की सूचना पर दिनांक 20/01/2026 को एयरपोर्ट तिराहा, जौलीग्रान्ट पर चैकिंग के दौरान घटना को अजांम देने वाले 02 अभियुक्त (1)- जचिन्द्र नाथ तथा (2)- गुड्डू नाथ को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से घटना में चोरी किया गया शत-प्रतिशत सामान बरामद हुआ।  



पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह कबाडी का कार्य करते है। उनके द्वारा कबाड़ बीनने के दौरान बंद घरों की रैकी कर उक्त घर को चिन्हित किया गया था तथा मौका देखकर चोरी की घटना को अजांम दिया गया था। अभियुक्त घटना में चोरी की गई ज्वेलरी को बेचने की फिराक में थे पर उससे पूर्व ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

Comments

https://www.anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!