views
15 हजार रू0 के इनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने हिमांचल प्रदेश से किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में वांछित/इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
इसी क्रम में जनपद देहरादून में चोरी/नकबजनी की कई घटनाओं में शामिल रहे अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सरगना सेंटी साहनी व उसके साथियों के विरुद्ध थाना कैंट में पंजीकृत मु0अ0सं0- 123/2026 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया था, जिसमे गैंग लीडर सेंटी साहनी व गैंग के अन्य सदस्य पुलिस से बचने के लिये लगातार फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा 15-15 हजार रू0 का ईनाम घोषित किया गया था।
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर अभियुक्तों की तलाश हेतु पुलिस टीमें गठित की गई, गठित टीम द्वारा अभियुक्तों के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर गिरोह के एक सदस्य लक्ष्मण साहनी को पूर्व में पुलिस द्वारा कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, अभियोग में वांछित अन्य अभियुक्तो की तलाश हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे थे, पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों के दौरान पुलिस टीम को गिरोह के अन्य सदस्यों के अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये हिमाचल प्रदेश में छिपे होने की जानकारी प्राप्त हुई, प्राप्त जानकारी पर पुलिस टीम को हिमांचल प्रदेश रवाना किया गया, टीम द्वारा अभियुक्तों के सम्बंध में जानकारी एकत्रित करते हुए गैंगस्टर एक्ट में काफी समय से फरार चल रहे 15 हजार रू0 के वांछित/ईनामी अभियुक्त संजय साहनी पुत्र श्री अकलू साहनी को आज दिनांक- 24/10/2026 को डाउन डेल फागली शिमला हिमांचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त से पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई है कि अभियुक्तगणों द्वारा शिमला हिमाचल प्रदेश में भी चोरी/नकबजनी की घटना को अजांम दिया गया था, जिस सम्बन्ध में शिमला के थाना सदर में अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0- 128/2026 धारा 305(ए),331(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत है, जिसमे गैंग लीडर सैन्टी साहनी को हिमांचल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था, जो वर्तमान में कैथू जेल में निरूद्व है।
Comments
0 comment