Har Ghar Tiranga: गृह मंत्री शाह ने पत्नी के साथ फहराया राष्ट्रध्वज, ITBP ने लद्दाख में दी तिरंगे को सलामी
Har Ghar Tiranga: गृह मंत्री शाह ने पत्नी के साथ फहराया राष्ट्रध्वज, ITBP ने लद्दाख में दी तिरंगे को सलामी
सांस्कृतिक मंत्रालय के आह्वान पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में शामिल होने के लिए इच्छुक भारतीय नागरिक अधिकृत पोर्टल harghartiranga.com पर पंजीयन करा सकते हैं।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज से देशव्यापी 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू हो गया। देशभर में तिरंगा फहराया जा रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली स्थित अपने निवास पर शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी सोनल शाह के साथ तिरंगा फहराया। इसके साथ ही अभियान की औपचारिक शुरुआत हो गई। 

Comments

http://www.anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!