उत्तराखंड
योग गुरु रामदेव ने मदरसे में फहराया तिरंगा, मुस्लिम समाज के लोगों संग निकाली तिरंगा यात्रा
बाबा रामदेव को मदरसे में ध्वजारोहण करना था। उन्होंने झंडे की रस्सी खींची, लेकिन गलत गिरह लगने के कारण ध्वज नहीं खुला। बाबा रामदेव ने जोर से झटका मारा तो झंडा टूट गया। ध्वज रस्सी और आधे डंडे समेत नीचे आ गिरा।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से नवाजा
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के नेतृत्व में यूकेएसएसएससी परीक्षा धांधली की जांच कर रही एसटीएफ की टीम को भी मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया।
सीएम ने निकाली तिरंगा यात्रा, मायावती अद्वैत आश्रम में किया ध्यान, पीएम के भी आने की संभावना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत से वर्चुअल माध्यम से नगर निगम सभागार देहरादून में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।
UKSSSC: सीएम धामी ने कहा- युवाओं का नहीं होने देंगे अहित, परीक्षाएं कराएंगे, दूसरे आयोग का सहयोग लेने के संकेत
पेपर लीक मामले में गिरोह के रूप में नकल करने और कराने की बात सामने आई है। ऐसे में पुलिस कठोर से कठोर कार्रवाई करेगी ताकि आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जा सके। वहीं मामले में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उम्मीदवारों का अहित नहीं होने देंगे, भ...
भाजपा अगस्त के अंत तक करेगी नई टीम की घोषणा, आधे से ज्यादा नए चेहरे होंगे शामिल
प्रदेश अध्यक्ष भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ शिष्टाचार भेंट की। बीएल संतोष के साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव को लेकर चर्चा हुई।
Uttarakhand: भाजपा ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा, भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के साथ कांग्रेस नेता सड़कों पर उतरे
ऋषिकेश में भरत मंदिर इंटर कॉलेज में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक और मेयर अनीता ममगाईं ने हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने हल्द्वानी से भारत जोड़ो तिरंगा यात्र...
Uttarakhand: कुछ तोहफे तो कुछ भरोसे लेकर लौटे मुख्यमंत्री, अब पैरोकारी करने की बारी नौकरशाहों की
अपने इस दौरे में मुख्यमंत्री सड़क एवं संचार अवस्थापना से जुड़े मसलों पर राज्य के लिए कुछ उम्मीदों के कुछ तोहफे तो ले आए हैं। मिसाल के लिए 1202 मोबाइल टावर स्थापित करने के लिए केंद्रीय संचार मंत्री ने अपनी सहमति दी है।
ऋषिकेश-हरिद्वार में श्रीकांत त्यागी की लोकेशन मिलने की खबर, तलाश में जुटी पुलिस
महिला से अभद्रता मामले में फरार चल रहे श्रीकांत त्यागी की अंतिम लोकेशन ऋषिकेश में मिलने के खबर पर कोतवाली प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि शाम को नोएडा पुलिस का फोन आया था। नोएडा पुलिस ने ऋषिकेश पुलिस से श्रीकांत त्यागी की तलाश के लिए मदद मांगी थी, लेकिन 10 म...
केंद्रीय मंत्री शाह से मिले सीएम धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की नड्डा से मुलाकात
अपने तीन दिवसीय दिल्ली दौरे के पहले दिन शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। कल वह नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नड्डा से मुलाकात की।
कांग्रेस का हल्ला बोल, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने किया राजभवन कूच
बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राजधानी की सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि सरकार जनता पर बोझ बढ़ा रही है।
नेचुरोपैथी डॉक्टरों का होगा पंजीकरण: सीएम धामी ने की घोषणा, कहा- अस्पताल खोलने में सरकार की मदद करे पतंजलि
आचार्य बालकृष्ण के जन्म उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि नेचुरोपैथी (प्राकृतिक चिकित्सा) डॉक्टरों का पंजीकरण होगा। उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि पतंजलि उत्तराखंड में विश्व स्तरीय नेचुरोपैथी अस्पताल खोलने में सरका...
शिक्षकों-कर्मचारियों ने राज्यपाल-मंत्री और सीएम को सीधे पत्र लिखा तो होगी कार्रवाई, जानिए वजह
उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए निर्देश जारी किए गए हैं, जिसमें कहा गया है कि दो जून के निर्देश में भी कार्मिकों को शासकीय नियमों की परिधि में रहते हुए उच्चाधिकारियों से पत्राचार करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कुछ कार्मि...
Chardham yatra 2022: यमुनोत्री धाम की यात्रा तीसरे दिन भी रुकी, जगह-जगह फंसे तीर्थयात्री
गत वर्ष भी दो सप्ताह से अधिक दिनों तक यमुनोत्री धाम की यात्रा रोकनी पड़ी थी। पैदल मार्ग पर सुरक्षित आवाजाही नहीं होने से बार-बार यात्रा स्थगित रहने से यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
दो घंटे कम हो जाएगी कर्णप्रयाग से हल्द्वानी की दूरी, इन इलाके के लोगों को होगा फायदा
प्रदेश सरकार केंद्र की मदद से रोड कनेक्टिविटी में सुधार के जरिये यात्रा की दूरी और समय कम करने के अभियान पर है। इसमें दिल्ली-देहरादून, देहरादून-हल्द्वानी के बाद यह तीसरा प्रोजेक्ट है, जिस पर काम शुरू होने जा रहा है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया पौधरोपण, आगंतुकों से किया फूलों के बजाय पौधे लाने का अनुरोध
सीएम ने कहा कि पौधरोपण करना महत्वपूर्ण है। मैं अपने आगंतुकों से अनुरोध करता हूं कि वे मेरे लिए फूलों के बजाय पौधे लेकर आएं।
सीएम धामी संभालेंगे कमान: पीएम के एजेंडे पर तेजी से होगा अमल, हर 15 दिन में होगी समीक्षा
मुख्यमंत्री नई दिल्ली प्रवास से लौटे हैं। वहां प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों व उप मुख्यमंत्रियों को विकास के एजेंडे पर दिशा-निर्देश दिए गए।